फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Ward boy death Sudden chest pain last night patient died during treatment

वार्ड बॉय की मौत: बीती रात सीने में उठा अचानक दर्द, इलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, परिजनों में शोक की लहर

Tue, 03 Sep 2024 12:44 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 03 Sep 2024 12:44 PM IST
सार

मेकाज के वार्ड बॉय देवनारायन पुजारी की सीने में दर्द के बाद अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद परिवार और सहकर्मी शोक में हैं।

विज्ञापन
Ward boy death Sudden chest pain last night patient died during treatment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में काम करने वाले 41 वर्षीय वार्ड बॉय की बीती रात दिल में अचानक दर्द उठने से मौत हो गई। देवनारायन पुजारी, जो वर्तमान में लालबाग में रह रहे थे और कोंडागांव जिले के ग्राम सलना के निवासी थे।

विज्ञापन


अपनी आठ वर्षीय बेटी समृद्धि के साथ खेल रहे थे। जब उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। उनकी पत्नी ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और उन्हें बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही देवनारायन की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर फैलते ही अस्पताल और उनके घर में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने बताया कि देवनारायन की अचानक मौत से उनके परिवार में गहरा सदमा लगा है। सहकर्मियों और परिजनों ने तुरंत महारानी अस्पताल में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ward boy death Sudden chest pain last night patient died during treatment
मृतक वार्ड बॉय देवनारायन पुजारी - फोटो : अमर उजाला
परिजन पहुंचे जगदलपुर
देवनारायन के निधन की खबर मिलने पर सहकर्मियों और परिजनों की भीड़ महारानी अस्पताल में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा गया।

बेटी बार-बार पूछ रही पिता को
परिजनों ने अब तक देवनारायन की बेटी समृद्धि को पिता के निधन की खबर नहीं दी है। बच्ची रात भर अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों से बार-बार अपने पिता के घर आने की बात पूछ रही है।

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि
देवनारायन के निधन के बाद मेकाज के कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। उनके सरल स्वभाव और कर्मठता के चलते मेकाज परिवार में उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed