{"_id":"67c2b9f46accbf354604942b","slug":"villager-died-due-to-electric-shock-body-remained-hanging-in-wire-in-jagdalpur-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत, तार में लटका रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत, तार में लटका रहा शव
Sat, 01 Mar 2025 01:43 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:43 PM IST
सार
जगदलपुर में शहर के गीदम रोड़ में शुक्रवार की शाम एक ग्रामीण हाई वोल्टेज करेंट के चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए मेकाज ले आई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
जगदलपुर में शहर के गीदम रोड़ में शुक्रवार की शाम एक ग्रामीण हाई वोल्टेज करेंट के चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए मेकाज ले आई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए परपा पुलिस ने बताया कि नबरंगपुर जिले के थाना कोसागुमड़ा क्षेत्र के ग्राम गुण्डरीगुड़ा निवासी लक्ष्मीकांत चलन 23 वर्ष अपने 2 अन्य साथी राजकिशोर व जगरनाथ के साथ 26 फरवरी की शाम को गीदम रोड़ स्थित तितली गार्डन के अंदर बड़े पेड़ो की कटाई के लिए बुलाया गया था, शुक्रवार की शाम को लक्ष्मी पेड़ में चढ़कर मशीन के माध्यम से डगाल की कटाई कर रहा था।
विज्ञापन
जबकी दोनों साथी नीचे खड़े होकर उसकी मदद कर रहे थे, अचानक से पेड़ के ऊपर से गये बिजली के तार मशीन से टकरा गए, इस घटना में लक्ष्मीकांत की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर आ पहुँचे, वही पुलिस भी मौके पर पहुँच शव को नीचे उतारा, जहाँ शनिवार की सुबह परिजनों के मौजूदगी में शव का पंचनामा करते हुए पीएम करवाया और शव परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन