फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Union Minister of State Giriraj Singh on four-day tour in Bastar from tomorrow

गिरिराज सिंह कल से बस्तर प्रवास पर:केंद्रीय मंत्री की 8 को जगदलपुर में सभा; कार्यकर्ताओं को देंगे 'मोदी' मंत्र

Tue, 06 Jun 2023 07:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jun 2023 07:07 PM IST
सार

केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा के इस अभियान में एक महीने में देश भर में 51 महारैली आयोजित की जा रही है। भाजपा ने 543 लोकसभा क्षेत्रों को 144 क्लस्टर में बांटा है। प्रत्येक क्लस्टर में तीन से चार क्षेत्र को शामिल किया गया है। हर क्लस्टर में भाजपा के बड़े नेता आठ दिन गुजारेंगे। 

विज्ञापन
Union Minister of State Giriraj Singh on four-day tour in Bastar from tomorrow
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों की तैयारियों का बिगुल भाजपा ने फूंक दिया है। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर इसे महोत्सव के रूप में 30 जून तक पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी महोत्सव के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह बुधवार से चार दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को 'मोदी' मंत्र देंगे। साथ ही आठ जून को जगदलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल भारत के लिए युग परिवर्तनकारी रहा है। एक पार्टी के अपना परिवार अपना विकास की नीति को दरकिनार कर सबका साथ, सबका विकास की कहानी लिखी है। प्रधानमंत्री ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। भाजपा नए भारत को गढ़ने की नीतियों व योजनाओं को जन-जन पहुंचाने जनसंपर्क अभियान चला रही है। 
विज्ञापन




केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा के इस अभियान में एक महीने में देश भर में 51 महारैली आयोजित की जा रही है। इसके अलावा 500 से अधिक सभाएं व 600 से अधिक प्रेस वार्ता होंगी। इस दौरान 500 से अधिक लोकसभा व 4000 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पांच लाख विशिष्ट परिवारों और हर लोकसभा में 1000 विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा। भाजपा ने 543 लोकसभा क्षेत्रों को 144 क्लस्टर में बांटा है। प्रत्येक क्लस्टर में तीन से चार क्षेत्र को शामिल किया गया है। हर क्लस्टर में भाजपा के बड़े नेता आठ दिन गुजारेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed