फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two youth died on spot after speeding bike collided with tree in Jagdalpur

Jagdalpur: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मौके पर ही दो युवकों की मौत; परिवार में पसरा मातम

Tue, 24 Oct 2023 09:03 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 24 Oct 2023 09:03 AM IST
सार

जगदलपुर में बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को मेकाज अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Two youth died on spot after speeding bike collided with tree in Jagdalpur
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के धरमपुरा मार्ग में पल्ली नाका के आगे पेड़ से बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रात होने के वजह से लोगों ने नहीं देखा। सुबह युवकों के शव को देखने के बाद परपा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जहां शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया।

विज्ञापन


मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि पल्ली नाका फारेस्ट डिपो के पास सुबह लोगों ने देखा कि एक केटीएम बाइक पेड़ में टकराने के साथ ही एक युवक का शव पड़ा हुआ था। इसके अलावा कुछ दूरी पर दूसरा शव था, मामले के बारे में लोगों ने तत्काल ही पुलिस को दिया। पुलिस को मौके से दो मोबाइल भी बरामद हुए।
विज्ञापन


लेकिन फोन चालू नहीं होने के कारण पहचान नहीं हो पाई। जब उनके पेंट की तलाशी की गई तो एक युवक के जेब से एक आधार कार्ड मिला। जिसमें हेमंत जोसफ केरकेटा पिता एम केरकेटा 20 वर्ष निवासी बीजापुर भट्टीपारा पाया गया, वहीं दूसरे के बारे में अब तक पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया है। वहीं परिजनों का पता लगाया जा रहा है। जिससे सूचना दी जा सके। फिलहाल, शव को पीएम रूम में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed