फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two people died in a road accident one youth is in critical condition in Jagdalpur

Jagdalpur: सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, घटना से परिजनों का बुरा हाल

Sat, 02 Nov 2024 03:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Nov 2024 03:54 PM IST
सार

जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा में रहने वाले तीन दोस्तों में से दो की सड़क हादसे में मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Two people died in a road accident one youth is in critical condition in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा में रहने वाले तीन दोस्तों में से दो की सड़क हादसे में मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बचपन से जिन दोस्तों को एक साथ घूमते देखा जाता था, उन्ही में से दो की अर्थी एक साथ निकलने के साथ ही चिता भी एक साथ जलेगी।  

विज्ञापन


इस ह्दय विदारक घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डोंगरीगुड़ा निवासी जयसिंह कश्यप पिता स्व. मोहन कश्यप 23 वर्ष जगदलपुर में एक गैरेज में काम करता था, पिता पुलिस विभाग में थे, जिनकी 5 वर्ष पहले मौत हो गई, पिता के मौत के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी जयसिंह के ऊपर आ गई, घर मे छोटा भाई विजय व माँ राधा रह रही थी। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे युवक लखीराम मौर्य 26 वर्ष के बड़े भाई पिलकू राम मौर्य ने बताया कि लखीराम 3 भाई बहनों में सबसे छोटा था, कालेज की पढ़ाई करने के बाद बेरोजगार था, व तीसरा दोस्त डूमर नाग 25 वर्ष भी था, तीनों बचपन से एक ही मोहल्ले में रहते थे, घर भी कुछ कदमों के फासले में था, इसलिए तीनों एक साथ ही घूमते थे, शुक्रवार की शाम को जयसिंग अपने स्कूटी में शाम 4 बजे लखीराम व डूमर को लेकर निकला था, लेकिन रात को कार के साथ हुए हादसे में जयसिंह व लखीराम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed