{"_id":"687c734c69068a690c0d6e05","slug":"two-people-died-in-a-head-on-collision-between-bikes-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Accident: बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की हुई मौत, दो घायल; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Accident: बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की हुई मौत, दो घायल; परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 20 Jul 2025 10:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:10 AM IST
सार
कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उड़िदगांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई और लोग घायल हैं।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उड़िदगांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई और लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
माकड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि उड़िदगांव पीड़ापाल मार्ग में दो बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई। इस घटना में दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया गया। वहीं, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन