फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two accused who supplied explosive material to Naxalites arrested

Narayanpur: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2024 12:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:12 PM IST
विज्ञापन
Two accused who supplied explosive material to Naxalites arrested
दोनों आरोपियों की फोटो - फोटो : अमर उजाला

नारायणपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां धौड़ाई थाना क्षेत्र के तारापुर में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो नक्सलियों को विस्फोटक समाग्री भेजते थे। इनमें एक पूरूष और एक महिला है। ये इलाके में घूम रहे थे, जिसके बाद लोगों को शक हुआ तो इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और तलाशी ली गई। जिसके बाद उनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम तारापुर के पास रवि मरकाम 45 वर्ष विखण्डनगंज थाना उमरिया व चमेली बाई 35 वर्ष निवासी पन्न छतरपुर मध्यप्रदेश ताबीज, माला के साथ ही रुद्राक्ष आदि को बेच रहे थे, वहां के लोगों को इन दोनों पर शक हुआ। मामले की जानकारी लगने के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची उनके सामानों की चेकिंग की गई तो उनके पास रखे 6 बोरों में विस्फोटक सामग्री मिली।
विज्ञापन

 
थाना प्रभारी जनक साहू ने बताया कि इन महिला व पुरुष ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने ताबीज, माला, रुद्राक्ष आदि को बेचने के साथ ही कुछ वर्षों से नक्सली विस्फोटक सामान सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां से उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed