{"_id":"6434194f242a2faa9705f163","slug":"two-accused-arrested-from-gujarat-for-online-fraud-on-pretext-of-part-time-work-in-jagdalpur-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फ्रॉड में दो गिरफ्तार: पार्ट टाइम काम का देते झांसा, परिचितों से चैटिंग करा यूपीआई से निकाल लेते रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन फ्रॉड में दो गिरफ्तार: पार्ट टाइम काम का देते झांसा, परिचितों से चैटिंग करा यूपीआई से निकाल लेते रुपये
Mon, 10 Apr 2023 07:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 Apr 2023 07:42 PM IST
सार
दोनों आरोपियों ने ठगी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से इस तरह के टेलीफोनिक फ्रॉड, साइबर और ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी घर बैठे पार्ट टाइम काम करने का झांसा देते थे। फिर थोड़ा फायदा कराने के बाद अपने परिचितों से व्हॉट्सएप पर बात कराते और यूपीआई के जरिए उनके खाते में आई रकम को निकाल लेते थे। दोनों आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनसे तीन एंड्रायड मोबाइल, चेक बुक, तीन पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पांच सिम जब्त किए हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि डीआरडहओ कॉम्प्लेक्स के साइंटिस्ट हॉस्टल में रहने वाले संघमित्रा लाहिरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पास अलग-अलग नंबरों से कॉल आया और पार्ट टाइम जॉब की बात कही गई। झांसा देकर आरोपियों ने अलग-अलग तारीख में उनके खाते से 2,46,200 रुपये निकाल लिए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस सूरत औश्र महिसागर पहुंची। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को वहां से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सूरत निवासी प्रवीण कुमार मनोरभाई पटेल और महिसागर निवासी रशीद खैरूर रहमान बताया। दोनों आरोपियों ने ठगी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से इस तरह के टेलीफोनिक फ्रॉड, साइबर और ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि अगर इस तरह के ठगी के शिकार हो जाएं तो तत्काल ही पुलिस को शिकायत करें।
विज्ञापन