{"_id":"6492b76fea611bf4fa03bbc1","slug":"three-people-including-woman-died-due-to-snake-bite-in-kondagaon-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के डसने से तीन लोगों की मौत: मृतकों में महिला और युवक भी शामिल, तीनों को सोते समय ही काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के डसने से तीन लोगों की मौत: मृतकों में महिला और युवक भी शामिल, तीनों को सोते समय ही काटा
Wed, 21 Jun 2023 02:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:10 PM IST
सार
तीनों को ही जमीन पर सोने के दौरान सांप ने काट लिया। मृतकों में महिला और एक युवक शामिल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पंचानामा कार्रवाई कर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांप के डसने से तीन लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कोंडागांव के अलग-अलग क्षेत्रों में सांप के डसने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों को ही जमीन पर सोने के दौरान सांप ने काट लिया। मृतकों में महिला और एक युवक शामिल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पंचानामा कार्रवाई कर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिंगनपुर निवासी विमला सिदार (45) पत्नी शंभू लाल 19 जून की रात खाना खाने के बाद अपने परिजनों के साथ जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। महिला के आवाज को सुनकर परिजन भी जाग गए। वे महिला को पास के अस्पताल लेकर गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान 20 जून को महिला ने दम तोड दिया।
विज्ञापन
दूसरा मामला भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम खंडसरा का है। यहां रहने वाला कातूराम बघेल (60) भी मंगलवार रात अपने घर में जमीन पर सो रहा था। तभी एक करैत सांप ने उसे डस लिया। बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनक परिजन उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे भी एंबुलेंस से मेकाज भेजा गया, पर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं तीसरा मामला भी भानपुरी थाना क्षेत्र का है। ग्राम हुगारपाल भाटीपारा निवासी सोनाय सेठिया (42) को भी मंगलवार रात सांप ने डस लिया। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।