फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   There was a scuffle between policemen and AAP leaders after Kejriwal arrest in Jagdalpur

Jagdalpur: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पुलिसकर्मियों और आप नेताओं के साथ हुई झूमाझटकी

Sat, 29 Jun 2024 08:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Jun 2024 08:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थकों ने आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रायपुर में प्रदर्शन किया। भाजपा मुख्यालय का घेराव करते हुए आप नेताओं ने केजरीवाल की रिहाई की मांग करते हुए भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।

विज्ञापन
There was a scuffle between policemen and AAP leaders after Kejriwal arrest in Jagdalpur
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थकों ने आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रायपुर में प्रदर्शन किया। भाजपा मुख्यालय का घेराव करते हुए आप नेताओं ने केजरीवाल की रिहाई की मांग करते हुए भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान बस्तर लोकसभा अध्यक्ष समीर खान से पुलिस कर्मियों ने झूमाझटकी करते हुए उनका शर्ट को भी फाड़ दिया। आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीजेपी कार्यालय से पहले रोकने की कोशिश भी की। 

विज्ञापन

 

आप नेता समीर खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नेता को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली थी, तभी केंद्र ने केजरीवाल को सीबीआई से गिरफ्तार करवा दिया। बीजेपी आप पार्टी को खत्म करना चाहती है, मोदी सरकार को आप पार्टी से आगे चलकर खतरा लग रहा है, इसीलिए आप के सारे नेताओं को फर्जी मुकदमा कर फंसा रही है।

विज्ञापन

 
आप नेताओं ने कहा कि बीजेपी को जब लगा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली है, तभी उसने सीबीआई को आगे कर दिया। इस पर पूरे देश में आक्रोश हैं इसलिए आज राजधानी रायपुर में आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed