फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Taking selfie proved costly for a young man and woman they fell from a height of 100 feet and both died in Jag

Jagdalpur: युवक-युवती को सेल्फी लेना पड़ा महंगा, 100 फीट की ऊंचाई से गिरे, दोनों की मौत

Wed, 23 Apr 2025 02:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Apr 2025 02:26 PM IST
सार

जगदलपुर के मारडूम थाना क्षेत्र के मेंडरी घूमर में बीती रात गाँव समिति के लोगों ने नदी में दो शव देखे जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँचे पुलिस व ग्रामीणों ने जब शव को बाहर निकाला तो शव युवक युवती के निकले।

विज्ञापन
Taking selfie proved costly for a young man and woman they fell from a height of 100 feet and both died in Jag
दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के मारडूम थाना क्षेत्र के मेंडरी घूमर में बीती रात गाँव समिति के लोगों ने नदी में दो शव देखे जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँचे पुलिस व ग्रामीणों ने जब शव को बाहर निकाला तो शव युवक युवती के निकले। जहां पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों को खोज निकाला, जहाँ सूचना देने पर परिजन आ पहुँचे। 

विज्ञापन


जानकारी देते हुए मारडूम थाना प्रभारी ने बताया कि मंगनार निवासी टलेंद्र देवांगन 20 वर्ष अपनी महिला मित्र तलूजा देवांगन के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर घूमने के लिए मारडूम क्षेत्र के मेंडरी घूमर पहुँचे थे, जहाँ वाहन को खड़ा करने के बाद घूमने के लिए चले गए। दोनों युवक युवती घूमते हुए सेल्फी पॉइंट में जाकर फ़ोटो खींचा रहे थे, जहाँ ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अचानक सेल्फी लेने के दौरान अचानक से गिरने के दौरान दोनों एक दूसरे को पकड़कर अपने आप को बचाने की कोशिश किये होंगे, लेकिन सफल नही होने के कारण दोनों 100 फ़ीट की ऊँचाई से नीचे जा गिरे, गिरने के कारण उनके शरीर का कई हिस्सा टूट जाने के चलते मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव समिति के लोग जब पर्यटन स्थल को बंद करने की तैयारी कर रहे थे तो उन्हें खड़ी बाइक को देखकर बाइक सवार की खोजबीन शुरू किया गया, जहाँ रात में ही दोनों का शव को देखा गया और बाहर निकाला गया है, फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए लोहंडीगुड़ा भेज दिया है, वही परिजनों से पूछताछ की जा रही है, वही इस घटना के बाद से परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed