फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Swadeshi Jagran Manch organized a bike rally to boycott foreign goods and promote indigenous products in Jagd

जगदलपुर: विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार हेतु स्वदेशी जागरण मंच ने निकाली बाइक रैली

Sun, 10 Aug 2025 06:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Aug 2025 06:46 PM IST
सार

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा रविवार को विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली दंतेश्वरी मंदिर के सामने से निकाली गई।

विज्ञापन
Swadeshi Jagran Manch organized a bike rally to boycott foreign goods and promote indigenous products in Jagd
स्वदेशी जागरण मंच ने निकाली बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा रविवार को विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली दंतेश्वरी मंदिर के सामने से निकाली गई। रैली में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ और विदेशी वस्तुएं छोड़ो भारत को मजबूत करो जैसे जोशीले नारे लगाए, साथ ही आम नागरिकों के बीच पाम्पलेट वितरित कर विदेशी और स्वदेशी वस्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर गुरु गोविंद सिंह चौक में विदेशी वस्तुओं एवं विदेशी कंपनियों का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया, कार्यक्रम के दौरान मंच के संभागीय सहसंयोजक डॉ. राम राखे ने कहा अगस्त क्रांति के अवसर पर बस्तर में जन-जन को विदेशी और स्वदेशी वस्तुओं की पहचान कराना हमारा उद्देश्य है। 

विज्ञापन


बहुत से लोग अनजाने में विदेशी उत्पादों का उपयोग करते हैं, जिससे देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। हमें छोटे, लघु और कुटीर उद्योगों की रक्षा के लिए स्वदेशी अपनाना होगा। हमारा अगला कदम होगा स्कूल-कॉलेजों में जाकर युवाओं को जागरूक करना और उन्हें स्वदेशी अपनाने हेतु प्रेरित करना, महापौर संजय पांडे ने इस अवसर पर कहा विदेशी वस्तुओं ने भारत के बाजार में धीरे-धीरे पकड़ बना ली है। इनका उपयोग करना देश को कमजोर करने जैसा है। हमें गर्व से स्वदेशी अपनाकर ही सच्चे भारतीय होने का परिचय देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed