फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   surrendered Naxalites are getting houses under Pradhan Mantri Awas Yojana-Gramin

सरकार ने दिया सम्मान: दंतेवाड़ा में 38 नक्सल पीड़ित परिवारों को पीएम आवास के तहत स्थायी मकान, हुआ भूमि पूजन

Tue, 27 May 2025 12:07 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, दंतेवाड़ा
एएनआई, दंतेवाड़ा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 May 2025 12:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आत्म समर्पित नक्सलिओं को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत मकान मिल रहे हैं। इसको लेकर आज मकानों का भूमिपूजन समारोह आयोजित हुआ।

विज्ञापन
surrendered Naxalites are getting houses under Pradhan Mantri Awas Yojana-Gramin
दंतेवाड़ा में पीएम आवास के लिए भूमिपूजन समारोह - फोटो : एएनआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत एक विशेष पहल चल रही है, जिसके अंतर्गत 38 आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को स्थायी मकान दिए जा रहे हैं। गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत झोड़ियाबाड़म में इन मकानों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। 

विज्ञापन


दंतेवाड़ा में आत्म समर्पित नक्सली मानु मांडवी ने बताया कि मैं नक्सलियों को सामान सप्लाई करता था। मैंने 2020 में आत्मसमर्पण किया। अभी तक हम किराए पर रह रहे थे। अब सरकार की तरफ से मकान मिल रहा है। हम खुश हैं।
विज्ञापन

 

वहीं आत्म समर्पित नक्सली छोटू मांडवी ने कहा कि मैं 2015 में नक्सली गतिविधियों में शामिल हुआ था। 2020 में मैंने आत्मसमर्पण किया। सरकार आवास दे रही है, इसके लिए हम धन्यवाद करते हैं। सभी को अच्छी सुविधा दे रहे हैं। बिजली, पानी सभी चीजों की व्यवस्था दे रहे हैं।

दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सभी परिवारों का सर्वेक्षण किया गया। उन्हें भूमि आवंटित करते हुए प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में घरों के निर्माण के लिए आज भूमि पूजन किया गया। यह दूसरों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन तेज गति से किया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि हम आने वाले 3-4 महीनों में इस कॉलोनी का निर्माण पूरा कर पाएंगे।
 

ये भी पढ़ें: SECL गेवरा खदान में बड़ा हादसा: कोयला चोरी कर रहे दो युवकों की दबने से मौत, घटना स्थल पर पहुंचे कटघोरा विधायक


3-4 महीनों में इस कॉलोनी का निर्माण पूरा कर पाएंगे- कलेक्टर
दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए विशेष अभियान चलाया गया और सभी परिवारों का सर्वेक्षण किया गया। उन्हें भूमि आवंटित करते हुए, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में घरों के निर्माण के लिए आज भूमिपूजन किया गया। यह दूसरों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन तेज गति से किया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि हम आने वाले 3-4 महीनों में इस कॉलोनी का निर्माण पूरा कर पाएंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed