फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Student died in a road accident hit by an unknown vehicle family members kept searching throughout night in Ja

Jagdalpur: सड़क हादसे में छात्र की हुई मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, रातभर खोजते रहे परिजन, सुबह लगा सुराग

Tue, 25 Jun 2024 01:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Jun 2024 01:19 PM IST
सार

जगदलपुर में शहर के दारू मार्ग पल्ली रोड़ में बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवकों को ठोकर मार दिया। इस घटना में एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Student died in a road accident hit by an unknown vehicle family members kept searching throughout night in Ja
सड़क हादसे में छात्र की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में शहर के दारू मार्ग पल्ली रोड़ में बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवकों को ठोकर मार दिया। इस घटना में एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह लोगों ने घायलों को देख पुलिस को सूचना दिया, जहाँ घायल को रायपुर रेफर किया गया, वहीं शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया ।

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि किरंदुल निवासी रुद्राक्ष कुमार साहू 21 वर्ष शहर के क्राइस्ट कॉलेज में बीबीए सेकेंड इयर का छात्र जगदलपुर में अपनी बुआ के घर धरमपुरा में रह रहा था, बीती रात अपने दोस्त आदित्य पांडेय को लेकर घर से चाय नास्ता के नाम पर दोस्त की स्कूटी लेकर निकला हुआ था, रात भर जब दोनों युवकों का कुछ पता नही चला तो परिजन खोजने के लिए निकले। 

विज्ञापन

 

रात भर युवकों के बारे में कोई भी जानकारी घर वालों को नही मिला, सुबह कुछ लोगों ने पल्ली नाका के पास झाड़ियों में घायलों को देखने के बाद पुलिस के साथ ही घर वालों को जानकारी दी, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने रुद्राक्ष की मौके पर ही मौत होने की बात बताई, जबकि उसका दोस्त आदित्य गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक रुद्राक्ष घर का इकलौता बेटा है, जबकि उसकी एक बड़ी बहन भी है, पिता एनएमडीसी में कार्यरत है, बेटे की मौत की खबर लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, वही परिजन भी किरंदुल से जगदलपुर आ पहुँचे, मंगलवार को शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed