{"_id":"68317e0f1b18b3195c0f9bb8","slug":"soldier-injured-in-the-encounter-was-referred-to-raipur-bullet-stuck-in-his-hand-in-jagdalpur-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: मुठभेड़ में घायल हुए जवान को रायपुर किया गया रेफर, हाथ में फंसी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: मुठभेड़ में घायल हुए जवान को रायपुर किया गया रेफर, हाथ में फंसी थी गोली
Sat, 24 May 2025 02:16 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 24 May 2025 02:16 PM IST
सार
नारायणपुर जिले में 21 मई को हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जहां जवानों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया था, वहीं इस घटना में दो जवानों की शहादत के साथ ही एक जवान को गोली लगी थी।
विज्ञापन
घायल जवान रायपुर रेफर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारायणपुर जिले में 21 मई को हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जहां जवानों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया था, वहीं इस घटना में दो जवानों की शहादत के साथ ही एक जवान को गोली लगी थी। जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसे रायपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए घायल जवान ने बताया कि 18 मई को सर्चिंग में जाने के बाद 21 मई को अचानक से पहाड़ी के ऊपर ने नक्सलियों ने हमला कर दिया, इस घटना में खोटलू कोर्राम शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान के हाथ मे गोली जा फंसी, जिसे बेहतर उपचार के लिए पहले बीजापुर फिर उसके बाद सड़क मार्ग से मेकाज लाया गया। जहां एक्सरे में हाथ में गोली फंसे होने की पुष्टि की गई। जवान के सुरक्षा के साथ ही इलाज के दौरान एक अन्य जवान को भी भेजा गया था, जवान की स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने जवान को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया, जहाँ उसके हाथ का ऑपरेशन करते हुए उसके हाथ मे फसी गोली को बाहर निकालने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन