फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   soldier drank phenyl while accusing commander of harassing In Jagdalpur

Suicide In Jagdalpur: जवान ने पिया फिनाइल, कमांडर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप; अस्पताल में भर्ती

Mon, 22 Jan 2024 11:33 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 11:33 AM IST
सार

सुकमा जिले में एक सीएएफ के जवान ने देर शाम को फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी कमांडर के द्वारा प्रताड़ना का आरोप जवान की ओर से लगाया गया है। 

विज्ञापन
soldier drank phenyl while accusing commander of harassing In Jagdalpur
जवान अस्पताल में हुआ भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ सीएएफ के जवान ने रविवार की शाम को फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जवान के द्वारा उठाये गए इस कदम के लिए अपने कंपनी कमांडर के द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की कोशिश की जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही जवान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारियों की टीम मौके पर आ पहुंची, साथ ही जवान की हालत के बारे में डॉक्टरों से चर्चा किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल कैम्प पुलिस लाइन सुकमा में पदस्थ जवान टिकेश्वर साहू 40 वर्ष ने रविवार की शाम को पुलिस लाइन में ही फिनाइल का सेवन कर लिया। जवान के द्वारा फिनाइए सेवन करने की जानकारी लगते ही उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डॉक्टरों के अनुसार, अभी जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले के बारे में यह भी जानकारी लगी है कि जवान प्लम्बर का काम करता था, इसके अलावा जवान के द्वारा किये जा रहे काम से अभी काफी खुश भी थे। इसके अलावा जवान छुट्टी में जाने के लिए 10 दिन की छुट्टी भी मांग रहा था, जबकि पिछले माह घर में शादी होने के कारण अपने घर राजनांदगांव संबलपुर भी गया हुआ था। जहां से 17 दिसम्बर को वापस आया हुआ था।

उसके आने के बाद अभी कंपनी मुख्यालय कोरिया उसे प्लम्बर काम करने के लिए भेजे जाने की बात सामने आई, जबकि जवान अभी फिर से 10 दिनों की छुट्टी मांग रहा था कि उसे घर जाना है, लेकिन अधिकारियों का कहना था कि पिछले माह ही छुट्टी से आया था और फिर जाने की बात को लेकर उसे मना किया जा रहा था कि पहले मुख्यालय जाकर वहां के काम को समाप्त करे।
 
पीड़ित का कहना मुझे किया जा रहा था टारगेट
पीड़ित जवान ने बताया कि उसे छुट्टी नही मिल रहा था, जिसके लिए कई बार आवेदन लगाया लेकिन उसे छुट्टी देने के बजाय टारगेट किया जा रहा था, जिसके चलते फिनाइल पी लिया।


छुट्टी के लिए कर रहा था जिद
कंपनी कमांडर गंगा राम बर्मन ने बताया कि पिछले माह ही छुट्टी से लौटने के बाद फिर से छुट्टी पर जाने की जिद कर रहा था, जिसे रविवार को गणना में भी समझाने के बाद भी अपनी बात पर अड़ा रहा और फिनाइल पी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed