फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Skeleton found in the forest behind Mata Rukmani Ashram

Jagdalpur: माता रूक्मणी आश्रम के पीछे जंगल में मिला नरकंकाल, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, कंकाल को भेजा गया मेकाज

Fri, 25 Aug 2023 03:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 03:54 PM IST
सार

 नर कंकाल मिलने की जानकारी लगते ही आश्रम से लेकर आसपास के लोग मौके पर आ पहुंचे। जानकारी मिलते ही एसएसपी निवेदिता पॉल के साथ ही फोरेंसिक की टीम भी मौके पर आ पहुंची। वहीं पास में एक खंभे में एक गमछा भी पाया गया।  

विज्ञापन
Skeleton found in the forest behind Mata Rukmani Ashram
माता रूक्मणी आश्रम के पीछे जंगल में मिला नरकंकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर से 12 किलोमीटर दूर माता रूक्मणी आश्रम के पीछे जंगल में एक नर कंकाल बरामद किया गया है।  घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम के साथ ही फोरेंसिक की टीम भी मौके पर आ पहुंची।  वहीं कंकाल को एक बोरे में भरकर मेकाज के पोस्टमार्टम रूम में रखवाने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह माता रूक्मणी आश्रम के पीछे बन रहे गौ शाला के पास बने जंगल में एक नरकंकाल आश्रम के लोगों ने देखा। नर कंकाल मिलने की जानकारी लगते ही आश्रम से लेकर आसपास के लोग मौके पर आ पहुंचे। जानकारी मिलते ही एसएसपी निवेदिता पॉल के साथ ही फोरेंसिक की टीम भी मौके पर आ पहुंची। वहीं पास में एक खंभे में एक गमछा भी पाया गया।  

विज्ञापन

 

कंकाल एक वर्ष पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है फोरेंसिक की टीम ने कंकाल के सैंपल को लेने के बाद उसका डीएनए कराने की बात कही है।  जिससे इस मामले का खुलासा हो सके की कंकाल युवक का है या युवती का। पुलिस ने इस मामले में आश्रम के लोगों से पूछताछ की  तो उनका कहना था कि आश्रम से करीब 40 से 50 मीटर दूर एक गौशाला का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते वहां काम चल रहा था। उसी गौशाला से दूसरी ओर सडकपारा गांव भी आता है, जहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed