फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Shaurya Smriti Volleyball Cup launched in Dantewada total 32 teams participated in event in Jagdalpur

Jagdalpur: दन्तेवाड़ा में शौर्य स्मृति वॉलीबाल कप का शुभारंभ, आयोजन में कुल 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Wed, 26 Mar 2025 04:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 04:04 PM IST
सार

जिला दन्तेवाड़ा में अमर शहीदों की स्मृति में दन्तेवाड़ा पुलिस व प्रशासन के द्वारा से शहीद हुये जवानों की स्मृति में  25 से 29 मार्च तक  चलने वाले शौर्य स्मृति वॉलीबॉल कप का शुभारंभ किया गया। 

विज्ञापन
Shaurya Smriti Volleyball Cup launched in Dantewada total 32 teams participated in event in Jagdalpur
आयोजन में कुल 32 टीमों ने लिया हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला दन्तेवाड़ा में अमर शहीदों की स्मृति में दन्तेवाड़ा पुलिस व प्रशासन के द्वारा से शहीद हुये जवानों की स्मृति में  25 से 29 मार्च तक  चलने वाले शौर्य स्मृति वॉलीबॉल कप का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दन्तेवाड़ा चैतराम अटामी , पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप रेंज दंतेवाड़ा, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन के द्वारा माँ दन्तेश्वरी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया, इस पूरी प्रतियोगिता में जिला दन्तेवाड़ा के सभी थाना  क्षेत्रों से कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही है।

विज्ञापन


बता दें कि इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार 1 लाख रूपये एवं द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रूपये दिया जायेगा, प्रतियोगिता का आरंभ जवांगा आवासीय परिसर में अध्यनरत छात्राओं के दो टीम के मध्य एक सद्भावना मैच से किया गया, मैच के बाद पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु दोनों टीम को तीन-तीन हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जिले के नागरिकों मे पुलिस के प्रति भरोसा एवं सुरक्षा की भावना के साथ-साथ जिले के अन्दरूनी क्षेत्र के खिलाडियों की प्रतिभा को सामने लाने का एक संयुक्त प्रयास है, कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसर सिद्दीकी, उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती आकांक्षा पाण्डेय, उपपुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुम्भकार, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल और बडी संख्या में नागरिक मौजूद रहे, टूर्नामेंट के प्रथम दिन 8 मैच खेले गए, जिसमे डीआरजी, कावड़गांव (कटेकल्याण),फरसपाल ए, सीआरपीएफ, नवमी बटालियन सीएएफ, गीदम बी, प्रेस 1 एवं प्रेस 2 की टीमों ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मैचों मे जीत हासिल की व अगले दौर मे प्रवेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed