{"_id":"6655632c9e9b015ede0cdfcc","slug":"seven-year-old-innocent-dies-due-to-snake-bite-in-jagdalpur-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जगदलपुर में सात साल की मासूम को सांप ने काटा, इलाज के अभाव में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जगदलपुर में सात साल की मासूम को सांप ने काटा, इलाज के अभाव में हुई मौत
Tue, 28 May 2024 10:23 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 28 May 2024 10:23 AM IST
सार
जगदलपुर के कोंडागांव में एक बच्ची को सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांप के काटने से बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के कोंडागांव जिले के ग्राम मोहलई में रहने वाले सेवन राठौर की सात वर्षीय बच्ची को सोने के दौरान एक सांप ने पैर में काट लिया। जिसके बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया, जहां उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पिता सेवन राठौर ने बताया कि 27 मई की रात को कुमारी पल्लवी राठौर अपने पिता और भाई के साथ बिस्तर में सो रही थी और मां छह माह की छोटी बच्ची के साथ जमीन पर सोई हुई थी। रात करीब दो बजे के लगभग करैत सांप ने पल्लवी के पैर में डस लिया।
विज्ञापन
जिसके बाद बच्ची ने शोर मचाया। परिजनों ने सांप को देख पहले तो उसे मार डाला, उसके बाद घायल बच्ची को निजी वाहन की मदद से कोंडागांव जिला अस्पताल ले गए, अस्पताल पहुंचने के बाद बच्ची की बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया।
विज्ञापन
लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतिका पल्लवी चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। जबकि अभी स्कूल खुलने के बाद दूसरी क्लास जाने वाली थी। बच्ची के इस तरह से मौत होने से घर परिजनों में शोक की लहर छा गई। वहीं मेकाज में शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।