{"_id":"66c2f853eebf0f15ff0bddb1","slug":"raksha-bandhan-in-jagdalpur-sisters-tied-rakhi-on-their-brother-s-wrist-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan In Jagdalpur: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, भाईयों ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan In Jagdalpur: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, भाईयों ने दिया आशीर्वाद
Mon, 19 Aug 2024 01:16 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 19 Aug 2024 01:16 PM IST
सार
आज यानी 19 अगस्त 2024, सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के लिए खास है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भी भाई बहन ने राखी का पर्व मनाया।
विज्ञापन
रक्षाबंधन बनाते भाई-बहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षाबंधन पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधते हुए हमेशा रक्षा करने का वचन भी मांगा। लेकिन इस बार भी भद्रा के चलते जहां कुछ परिवारों ने दोपहर 1.30 बजे के बाद भाइयों के कलाई पर राखी बांधी, लेकिन कुछ परिवारों ने सुबह से ही राखी बांध अपने भाइयों से सुरक्षा का वचन भी मांगा।
विज्ञापन
हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर आज भद्रा का साया 1.30 बजे तक रहा। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम का पर्व है। रक्षाबंधन के पावन पर्व में भद्रा को बहुत ही महत्व दिया जाता है। क्योंकि भद्रा में कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, इसलिए, इस काल में राखी भी नहीं बांधनी चाहिए।
विज्ञापन
आज यानी 19 अगस्त 2024, सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के लिए खास है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भी भाई बहन ने राखी का पर्व मनाया।