{"_id":"67289482feff98844f014253","slug":"rajyotsav-program-organized-on-november-5-mla-lata-usendi-will-be-the-chief-guest-of-program-in-jagdalpur-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पांच नवंबर को राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन, विधायक लता उसेण्डी रहेंगी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पांच नवंबर को राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन, विधायक लता उसेण्डी रहेंगी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
Mon, 04 Nov 2024 03:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के तहत पांच नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिटी ग्राउण्ड जगदलपुर में किया जा रहा है।
विज्ञापन
पांच नवंबर को राज्योत्सव कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के तहत पांच नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिटी ग्राउण्ड जगदलपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक कोण्डागांव लता उसेण्डी रहेंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग केदार कश्यप होंगे। राज्योत्सव कार्यक्रम सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर जगदलपुर सफिरा साहू के आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। उक्त राज्योत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन साथ-साथ विभागीय स्टॉल भी लगाए जा रहें हैं।
विज्ञापन