{"_id":"692dc6eaf8866b54320e1b2b","slug":"police-saved-villager-safely-from-bear-attack-in-jagdalpur-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: अबूझमाड़ के जंगल में भालू का हमला, जवानों ने घायल ग्रामीण को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: अबूझमाड़ के जंगल में भालू का हमला, जवानों ने घायल ग्रामीण को बचाया
Mon, 01 Dec 2025 10:18 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:18 PM IST
सार
अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल ग्रामीण को सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों ने बचाया, कैंप में प्राथमिक इलाज दिया और जिला अस्पताल भेजा। जवानों की यह मानवीय पहल सोशल मीडिया पर सराहना पा रही है।
विज्ञापन
जवानों ने घायल ग्रामीण को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर पुलिस की नकारात्मक छवि सुर्खियों में रहती है, लेकिन अबूझमाड़ जैसे इलाकों में लंबे समय तक काम करने वाले जवान कई बार सराहनीय कार्य भी करते हैं, जो सामने नहीं आ पाते। इसी बीच एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नारायणपुर के अंदरूनी इलाके में एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। सर्चिंग पर निकले जवानों ने न केवल उसे बचाया, बल्कि प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भी भेजा।
विज्ञापन
बताया गया कि एक ओर मिशन 2026 के लिए जवान लगातार मेहनत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नारायणपुर में नक्सलियों से जूझते हुए उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए भालू के हमले से घायल ग्रामीण का सफल रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई और सुरक्षित कैंप तक पहुंचाया। अबूझमाड़ में सुरक्षा बल के जवान नक्सल भय से ग्रामीणों को मुक्त कराने के साथ-साथ जंगली जानवरों से बचाकर उनका इलाज भी कर रहे हैं।
विज्ञापन