फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police registered a case against the nurse who traded children in the hospital in Jagdalpur.

जगदलपुर: अस्पताल में हुए बच्चों का स्टाफ नर्स करती थी सौदा, लंबे समय से थी नजर; पुलिस ने किया मामला दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 09:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Jan 2024 09:52 PM IST
सार

जगदलपुर में स्टाफ नर्स के द्वारा ग्रामीण महिलाओं के बच्चों का सौदे का मामला सामने आया है। यह मामला कई महीनों से चला आ रहा था, स्टाफ नर्स के द्वारा इससे पूर्व भी कुछ बच्चों को बेचने का आरोप भी सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Police registered a case against the nurse who traded children in the hospital in Jagdalpur.
जिला चिकित्सालय सुकमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिला अस्पताल में कार्यरत नियमित तौर पर सेवा दे रही स्टाफ नर्स के द्वारा ग्रामीण महिलाओं के बच्चों का सौदा कर बेच देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।  वहीं इस घटना के बाद ग्रामीण का बच्चा लेकर युवक भी जा चुका है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुकमा जिले के अंदरूनी इलाकों से रोजाना कई गर्भवती महिलाओं को डिलवरी के लिए जिला अस्पताल सुकमा लाया जाता है, साथ ही कई ऐसी भी युवतियां या महिलाएं आती है जो शादी से पहले गर्भवती हो चुकी होती है। ऐसे में जिला अस्पताल में काम करने वाली एक नियमित रूप से पदस्थ स्टाफ नर्स के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को पैसे का लालच देकर बच्चों को दूसरे को बेच देती थी।
विज्ञापन


यह मामला कई महीनों से चला आ रहा था। स्टाफ नर्स के द्वारा इससे पूर्व भी कुछ बच्चों को बेचने का आरोप भी सामने आया। जिसके बाद स्टाफ नर्स के हौसले काफी बुलंद हो चुके थे। इसी दौरान कुछ दिन पहले एक ग्रामीण महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जिसकी जानकारी स्टाफ नर्स को लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बच्चे को दूसरे लोगों को 30 हजार में बेच दिया। इस बात की जानकारी कुछ लोगों को लगी। जिसके बाद इसकी गोपनीय रूप से जिला बाल संरक्षण अधिकारी जितेंद्र सिंह को मिली। जिसके बाद जांच टीम के द्वारा स्टाफ नर्स को पकड़ा गया। जहां स्टाफ नर्स ने पैसों के लालच में एक बच्चे को मां से जुदा करते हुए बेच दिया। 

मामले की जानकारी देते हुए बाल संरक्षण अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक ग्रामीण महिला के बच्चे को स्टाफ नर्स ने 30 हजार रुपये के लालच में बेच दिया है। मामले की जांच करने पर सही पाए जाने पर सुकमा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि महिला ने जिस युवक को बच्चा बेचा है। वह पैसे देकर बच्चे को लेकर जा चुका है। 


वहीं सुकमा थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज ने बताया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसमें बच्चे को 30 हजार रुपये में बेचा गया है। 
मामले की जांच की जा रही है। वहीं स्टाफ नर्स से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed