फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police recovered seven stolen motorcycles from a minor in Jagdalpur

Jagdalpur: नाबालिग के पास से पुलिस ने बरामद की चोरी की सात मोटरसाइकिल

Fri, 28 Feb 2025 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Feb 2025 07:41 PM IST
सार

जगदलपुर में शहर में स्कूटी और बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिक को पुलिस ने आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस नाबालिक के पास से चोरी की 7 गाड़ियां बरामद की है।

विज्ञापन
Police recovered seven stolen motorcycles from a minor in Jagdalpur
सात मोटरसाइकिल बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में शहर में स्कूटी और बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिक को पुलिस ने आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस नाबालिक के पास से चोरी की 7 गाड़ियां बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शहर के अलग अलग जगहों से लगातार बाइक और स्कूटी की चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी। 

विज्ञापन


शिकायतें मिलने के बाद बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर कोतवाली टीआई के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को सभी मामलों की जांच करने के साथ ही आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके बाद पुलिस की उक्त टीम मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी की पतासाजी में जुट गई. इसी दौरान पुलिस की टीम ने घटनास्थल के पास से मिले सबूतों के आधार पर एक संदिग्ध नाबालिक को पकड़ लिया इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए नाबालिक से पूछताछ की पूछताछ में नाबालिक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  
विज्ञापन


जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने नाबालिक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की है. वहीं इस मामले में पुलिस ने नाबालिक के निशानदेही पर एक हीरो होंडा स्प्लेंडर सीजी 17 केएस 5810, हौंडा एक्टिवा (स्कूटी) सीजी 17 केएफ 0412, हीरो होंडा स्प्लेंडर सीजी 17 केटी 0744 समेत 3 बिना नम्बर की बाइक और 1 बिना नम्बर की स्कूटी को बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed