फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police officers brought the fire in the forest under control in Jagdalpur

Jagdalpur: जंगल में लगी आग पर पुलिस अधिकारियों ने पाया काबू, वहीं दुकान में आग लगने से राख हुआ सामान

Mon, 08 Apr 2024 05:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Apr 2024 05:19 PM IST
सार

तेली मारेंगा के जंगल में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी गांव के सरपंच ने परपा पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 
 

विज्ञापन
Police officers brought the fire in the forest under control in Jagdalpur
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में तेली मारेंगा के जंगल में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी गांव के सरपंच ने परपा पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


मामले के बारे में गांव के सरपंच जयमन ने बताया कि अचानक से कुछ लोगों ने जंगल में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह को जानकारी देने के साथ ही फारेस्ट रेंजर देवेंद्र वर्मा को भी दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी अपने बल के साथ मौके पर पहुँचे, जिसके बाद जंगल में लगी आग को देखने के बाद आसपास से पेड़ के झाड़ियों को लाने के बाद उसे पीट पीटकर आग को एक टीम बुझा रही थी, तो वही दूसरी टीम जंगल के पत्तों को हटाने का काम कर रही थी। 
विज्ञापन


वहीं तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, वहीं इस आगजनी के दौरान फारेस्ट की टीम के द्वारा अपने साथ आये मशीन के माध्यम से सूखे पत्तों को हटाने का काम कर रही थी, इस आगजनी के बारे में गांव वालों को किसी भी तरह से कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुकान में अचानक लगी आग 

Police officers brought the fire in the forest under control in Jagdalpur
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

जगदलपुर शहर के मेन रोड पर स्थित एक दुकान में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा आधा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर नगर सेना की फायर ब्रिगेड पहुंची और करीब दो घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। घटना में हुए नुकसान का अभी तक आंकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन लाखों रुपये के सामान के जलने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही घटना का कारण भी अज्ञात है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के मेन रोड में एसपी फर्निशिंग में सुबह 11 बजे के करीब आग लग गई यह दुकान फोम के गद्दों और उन सब से सम्बंधित था इस लिए आग जल्द ही पूरे दुकान में फैल गई। 

नगर सेना की फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद नगर सेना के दमकल कर्मी मौके पर पहुँचे और करीब दो घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से दुकान में हुए वास्तविक नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed