{"_id":"686e7648dbc0633fad090dcd","slug":"police-arrested-the-accused-of-incest-within-24-hours-in-jagdalpur-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: अनाचार के आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: अनाचार के आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
Wed, 09 Jul 2025 07:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 09 Jul 2025 07:56 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में एक युवक के द्वारा एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में एक युवक के द्वारा एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार किया, जिसकी रिपोर्ट युवती ने थाने में दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अर्जुन पटेल ने बताया कि 8 जुलाई को पीड़िता ने थाने आकर बताया कि उसके साथ आरोपी जयमन नाग 27 वर्ष निवासी कटेकल्याण एवं पीड़िता दोनों वर्ष 2023 में कटेकल्याण में संचालित होने वाले डैननेक्स में एक साथ सिलाई मशीन का काम करते थे, उसी समय आरोपी जयमन द्वारा पीड़िता का फोन नंबर लेकर बाते करने लगा, बाते करने के दौरान जयमन ने युवती से शादी करने की बात कहते हुए 5 फरवरी 2023 को अपने घर मझारपारा ले जाकर अनाचार किया।
विज्ञापन
उसके बाद 12 जुलाई 2023 को मधुबन लाज दंतेवाड़ा बुलाकर जबरदस्ती अनाचार किया और भाग गया, पीड़िता द्वारा जयमन से शादी करने की बात कहने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कटेकल्याण में धारा 376 (2) (n) भादवि का मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी जयमन नाग 27 वर्ष ग्राम कटेकल्याण मझारपारा को 9 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय दन्तेवाड़ा में पेश किया गया।
विज्ञापन