फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police arrested five accused from Jagdalpur

Jagdalpur: पहले मांगती थी लिफ्ट फिर दुष्कर्म का केस करने की धमकी देकर ऐंठती थी पैसे, महिला समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 01:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Mar 2024 01:44 PM IST
सार

कोंडागांव जिले में कुछ दिनों से एक महिला के द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवकों से लिफ्ट मांगकर उन्हें सूने जगह ले जाती फिर उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठती थी।

विज्ञापन
Police arrested five accused from Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले में कुछ दिनों से एक महिला के द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवकों से लिफ्ट मांगकर उन्हें सूने जगह ले जाती फिर उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठती थी। कई लोगों के साथ हुए इस मामले की शिकायत कोंडागाँव थाना में दर्ज कराया गया, जहाँ पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। साथ ही उनके पास से नगदी रकम के साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन

 

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नंद किशोर पाण्डे निवासी गिरोला, नवीन पाण्डे (गिरोला), हेमचंद पाण्डे (गिरोला), सावित्री मरकाम निवासी चिलपुटी, बसंत शार्दुल निवासी बांसकोट, योगेश चक्रधारी निवासी बांसकोट ने एक साथ होकर लोगों को लूटने का प्लान बनाया, जहाँ ग्रुप में शामिल सावित्री मरकाम द्वारा सिंगल मोटर सायकल चालकों से लिफ्ट लेकर उन्हें जडीपारा गिरोला कच्ची रास्ता के पास लेकर लाती थी, जहाँ पहले से ही ग्रुप के अन्य साथी उसका इंतजार करते रहते थे, जिनके द्वारा बाइक सवार युवकों को महिला व उज़के साथियों के द्वारा रेप केस में फंसा देने का डर दिखाकर मोटर सायकल चालक से पैसा वसूलते थे, इसी तारतम्य में तीन मार्च को प्रार्थी बैजूराम नेताम निवासी बफना से 80 हजार रूपये मांग किये थे। जिसमें युवक द्वारा 60 हजार रूपये देने पर उसे छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन

 

छह मार्च को प्रार्थी भोजूराम निवासी मुलमला से एक्सट्रोसन कर 50 हजार रूपये लिया गया, जिस पर भोजू राम नगदी 15, 500 रूपये देने पर बाकी राशि को दूसरे की बात पर आरोपीगण अपने पास मोबाईल और मोटर सायकल को रखे थे, इस पूरे मामले की जानकारी लगने के बाद थाना कोण्डागांव में धारा 384, 388, 120बी, 147 भादवि का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया, जांच के दौरान आरोपीगण के खिलाफ सबूत मिलने से आरोपी नंद किशोर पाण्डे पिता स्व बनसिंह पाण्डे 47 वर्ष निवासी गिरोला, नवीन पाण्डे पिता चुन्नूलाल पाण्डे 26 वर्ष निवासी गिरोला, बसंत शार्दुल पिता स्व श्रीराम शार्दुल 46 वर्ष निवासी बांसकोट नयापारा चौकी बांसकोट जिला कोण्डागांव, योगेश चकधारी पिता लछिमनाथ चकधारी 20 वर्ष निवासी बांसकोट नयापारा चौकी बांसकोट जिला कोण्डागांव, आरोपिया सावित्री मरकाम पति मूलचंद मरकाम 40 वर्ष निवासी चिलपुटी से नगदी 20,900 रूपये, एक मोबाईल, एक मोटर सायकल जप्त किया व सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed