फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   People struggling with water problem in Jagdalpur

Jagdalpur: पानी की समस्या से जूझ रहे लोग, बाल्टी लेकर पार्षद के घर पहुंचे वार्डवासी, तीन दिन से बंद है सप्लाई

Wed, 01 Nov 2023 04:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 01 Nov 2023 04:32 PM IST
सार

जगदलपुर में लगातार पानी की समस्या से परेशान अवंतिका कालोनी के वार्डवासी बुधवार की सुबह अपने घरों से खाली बाल्टी लेकर वार्ड पार्षद के घर आ पहुंचे, जहां पानी की लगातार कमी होने की बात कहते हुए पानी को ज्यादा देर तक खोलने की बात कही।

विज्ञापन
People struggling with water problem in Jagdalpur
बाल्टी लेकर पार्षद के घर पहुंचे वार्डवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में लगातार पानी की समस्या से परेशान अवंतिका कालोनी के वार्डवासी बुधवार की सुबह अपने घरों से खाली बाल्टी लेकर वार्ड पार्षद के घर आ पहुंचे, जहां पानी की लगातार कमी होने की बात कहते हुए पानी को ज्यादा देर तक खोलने की बात कही। अवंतिका कॉलोनी के शासकीय क्वार्टर ए लाइन के निवासियों ने बताया कि तीन दिनों से लगातार पानी नहीं आ रहा है, जिसके चलते नहाने से लेकर बाथरूम तक में पानी नहीं आ रहा है।  

विज्ञापन


वहीं नल खोलने भी हर दिन अलग व्यक्ति आता है, जिसके चलते पता ही नही चल पा रहा है कि कौन कब आकर नल खोल रहा है, पानी देने वाला भी सही समय में पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, पानी की समस्या से परेशान लोगों ने आज अपने घरों से खाली बाल्टी लेकर पार्षद के घर आ पहुंचे, जहां निवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ना सिर्फ ए लाइन बल्कि अन्य लाइन में भी पानी की समस्या बनी हुई है, वर्तमान में अभी आचार संहिता लागू है, ऐसे में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल में सही समय पर पहुंचने की जल्दी रहती है, ऐसे में पानी की समस्या के चलते लोगों को बाल्टी लेकर दूसरे नल पर निर्भर रहना पड़ता है, पीने के पानी से लेकर नहाने तक पानी भरने के लिए बाल्टी लेकर भटकना पड़ता है। निवासियों का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन इस समस्या का अबतक कोई समाधान नहीं हो पाया है।  इसके अलावा ए लाइन के निवासियों ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दौरान हमारे लाइन का नल खोला जाता है तो उस समय दूसरे लाइन के निवासियों द्वारा अपने नलों का वाल्व को खोल देते है, जिसके चलते ए लाइन के निवासियों को समय पर पानी नहीं मिल पाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed