फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Patient died in fourth floor of Mekaj in Jagdalpur

Jagdalpur:मेकाज की चौथी मंजिल में मरीज की मौत, वार्ड से निकलकर बाहर पड़ी बेंच में बैठा, थोड़ी देर में हुई मौत

Sat, 26 Aug 2023 12:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 26 Aug 2023 12:47 PM IST
सार

मृतक की पत्नी ने बताया कि कृपादान नगरनार के एनएमडीसी में काम कर रहा था। पेट में दर्द होने के चलते उसे भर्ती किया गया था। 

विज्ञापन
Patient died in fourth floor of Mekaj in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के चौथे मंजिल की एक बैंच में बैठे एक मरीज की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही वार्ड के स्टाफ से लेकर अधीक्षक भी मौके पर आ पहुंचे जहां मेकाज चौकी के जवानों को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजनों को खोजने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए मेकाज स्टाफ ने बताया कि चौथे मंजिल में बने एसआईसीयू के सामने रखे एक बैंच में एक मरीज आकर बैठ गया।  कुछ देर के बाद अचानक उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होते ही मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी से लेकर वार्ड की स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस चौकी के साथ ही अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू को दिया गया। पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान कृपादान 36 वर्ष निवासी माड़पाल थाना नगरनार के रूप में हुई। 

विज्ञापन

 

वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि कृपादान नगरनार के एनएमडीसी में काम कर रहा था। पेट में दर्द होने के चलते उसे भर्ती किया गया था। शनिवार की सुबह पत्नी जब नहाने के लिए गई तो युवक कृपादान बिस्तर से उठकर घूमने के दौरान चौथे मंजिल एसआईसीयू के सामने बैंच में बैठ गया। जहां कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed