ओवरस्पीड के चक्कर में हादसा: जगदलपुर में तेज रफ्तार बस सड़क पर पलटी, 25 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
जगदलपुर में एक यात्री बस तेज रफ्तार और ओवरटेक के चक्कर में सड़क पर पलट गई। हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई। सभी सुरक्षित हैं।
विस्तार
इतने बड़े हादसे के बाद भी बस में सवार किसी भी यात्री को कोई भी चोट नहीं आई, घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। उसके बाद उन सभी को दूसरी बस की मदद से जगदलपुर भिजवाया गया।
बस की रफ्तार ने झीनी थी 5 जिंदगी
बताया जा रहा है करीब एक वर्ष पहले आसना चौक से आगे एक रायपुर से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने अपने साइड में चल रही एक कार चालक को अपने चपेट में ले लिया था, इस हादसे में 5 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी, इसके अलावा भी ऐसे ही कई घटनाएं है, जहां इकलौते बेटे के साथ ही कई परिवार इन हादसे का शिकार हो चुके है।