फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   One hour of rain exposed the city water filled in lower settlements in Jagdalpur

Jagdalpur: एक घंटे की बारिश ने खोली शहर की पोल, निचली बस्तियों में भरा पानी, पेड़ हुआ धराशाई

Fri, 19 Jul 2024 01:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Jul 2024 01:53 PM IST
सार

जगदलपुर में शुक्रवार की सुबह शहर में एक घण्टे हुई झमाझम बारिश ने शहर की पोल खोल दी है। एक ओर जहां निचले इलाके में बसे घरों में पानी भर गया, वही शहर के बीच स्थित कोतवाली थाना में लगे विशालकाय पेड़ भी धराशाई हो गया। 

विज्ञापन
One hour of rain exposed the city water filled in lower settlements in Jagdalpur
पेड़ हुआ धराशाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में शुक्रवार की सुबह शहर में एक घण्टे हुई झमाझम बारिश ने शहर की पोल खोल दी है। एक ओर जहां निचले इलाके में बसे घरों में पानी भर गया, वही शहर के बीच स्थित कोतवाली थाना में लगे विशालकाय पेड़ भी धराशाही हो गया, इस घटना में कोतवाली थाना में मौजूद जब्त गाड़ियां भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि विगत कुछ दिनों से बरसात होने की बात कही जा रही थी, इसके अलावा रिमझिम बारिश भी हो रही थी, लेकिन अचानक से शुक्रवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से शहर के केवरामुण्डा, आकाश नगर, पनारा पारा, तेतरकुटी, महादेवघाट, गंगानगर, दलपतसागर, वीर सावरकर वार्ड आदि इलाको में पानी भर गया, लोग सुबह से बाल्टी या अन्य माध्यमो से पानी को बाहर निकालने में जुट गए, कई जगह तो कार भी आधा डूब गया, इसके अलावा कई जगहों में बारिश का पानी ज्यादा भर जाने से स्कूल की छुट्टी भी दे दिया गया, साथ ही शासकीय क्वाटर के दीवार भी धराशाही हो गए। 

विज्ञापन


जब्त गाड़ी हुई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
बता दे कि कोतवाली थाना परिसर में सायबर आफिस के सामने पुलिस द्वारा जब्त गाड़ियों को खड़ा किया गया था, लेकिन विशालकाय पेड़ के गिरने से गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वही पेड़ को काटने का काम भी शुरू कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग की हुई मौत
आज सुबह बड़ाजी थाना क्षेत्र के  अंतर्गत ग्राम चुन्डीमेटावाडा में एक व्यक्ति तालाब में डूब जाने पर जिले का बाढ़ बचाव टीम रवाना किया गया, टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया और लगभग डेढ़ से 2 घंटे बाद सनू पोयम 70 वर्ष के शव को निकाल पुलिस को सुपुर्द किया गया।  


हर तरफ बारिश ही बारिश
एक घण्टे की बारिश से हर तरफ जल ही जल दिखाई दे रहा है, शहर की सड़कों से लेकर गावों तक निचले इलाके डूबे हुए है, कई इलाकों में तो बिजली बिल भी गुल है, जिसके कारण आमजन परेशान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed