{"_id":"64119f0194aeb35e620ff866","slug":"one-arrested-for-assaulting-woman-in-chhattisgarh-jagdalpur-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से मारपीट, एक गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से मारपीट, एक गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
Wed, 15 Mar 2023 04:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Mar 2023 04:03 PM IST
सार
ममता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी ओडी उर्फ सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चार लोगों ने घर में घुसकर एक महिला से मारपीट की। धारदार हथियार लेकर घुसे युवकों ने महिला का जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महरानी वार्ड निवासी ममता भारती के घर में पुराने विवाद के चलते चार लोग घुस आए। हाथ में धारदार हथियार लिए आरोपियों ने ममता को जान से मारने की धमकी देते हुए जमकर पीटा। इसके बाद ममता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी ओडी उर्फ सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन