फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Odisha BJP MLA engaged in probing booth level workers in Jagdalpur

Jagdalpur: बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का मन टटोलने में जुटे उड़ीसा के BJP MLA, विधायक नउरी नायक ने की सीधी चर्चा

Wed, 23 Aug 2023 07:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Aug 2023 07:06 PM IST
सार

बुधवार को रेंगाली उड़ीसा के भाजपा विधायक नउरी नायक ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगूर मण्डल में साड़गुड़ व नियानार शक्तिकेन्द्र में ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कार्यकर्ताओं का मन टटोलने अलग-अलग बातचीत भी की। 

विज्ञापन
Odisha BJP MLA engaged in probing booth level workers in Jagdalpur
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का मन टटोलने में जुटे उड़ीसा के BJP MLA - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रवास योजना के तहत बस्तर जिले में डेरा जमाये उड़ीसा के भाजपा विधायक विभिन्न मण्डलों का सघन दौरा कर बूथ स्तर तक पहुँच रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। बुधवार को रेंगाली उड़ीसा के भाजपा विधायक नउरी नायक ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगूर मण्डल में साड़गुड़ व नियानार शक्तिकेन्द्र में ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कार्यकर्ताओं का मन टटोलने अलग-अलग बातचीत भी की। 

विज्ञापन


ग्राम साड़गुड़ में हुई बैठक में ग्यारह बूथ के कार्यकर्ता सम्मिलित थे। विधायक नउरी नायक ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये एक-एक बूथ को सशक्त बनाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में भाजपा को विजयी बनाने की शपथ लेकर कार्य करें। क्षेत्र के हर परिवार से जीवंत संपर्क बनाने कार्यकर्ता अभी से ज़मीनी स्तर पर कार्य आरंभ करें। पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव व विधानसभा संयोजक श्रीनिवास मिश्रा ने बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नानगूर मण्डल प्रभारी रजनीश पाणिग्रही व आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष सतीश सेठिया ने किया।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, संजय पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव, दौलतराम योगी, नीलांबर सेठिया, सोनसाय कश्यप, श्रवण ठाकुर, मनोहर सेठिया, हरि मण्डावी, लखमू कश्यप, श्याम चौधरी, डमरू भारती, ऋषि सेठिया आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed