फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Nephew beat uncle to death for abusing him in jagdalpur

गाली दी तो हैवान बना भतीजा: चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पीठ पर शव बांधकर फेंका, चेहरे को पैर से रौंदा

Sun, 02 Jul 2023 08:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jul 2023 08:51 PM IST
सार

आरोप है कि इस पर लिमचंद ने चाचा को लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। उसको इतना मारा कि बड़े की मौत हो गई। आरोपी लिमचंद ने वारदात को छिपाने के लिए चाचा के शव को बाइक पर बिठाया और गमछे से अपनी पीठ से बांधकर बस्ती से बाहर स्कूल के पीछे मैदान में फेंक दिया।

विज्ञापन
Nephew beat uncle to death for abusing him in jagdalpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी भतीजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में घर में गालियां देने पर युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी। उसे लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को पीठ पर बांधकर फेंकने गया। इस पर भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने चाचा के शव के चेहरे को पैरों से रौंदा। पुलिस ने रविवार को आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। चाचा का शव करीब 19 दिन पहले आमागुड़ा में एक स्कूल के बाहर मिला था। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


12 जून को स्कूल के पास मिला था शव
जानकारी के मुताबिक, चोलनार आमागुड़ापारा निवासी डमरू पटेल ने 12 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, आमागुड़ा पारा स्कूल के पीछे उसके बड़े भाई बड़े पटेल पुत्र रूपचंद पटेल  का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि बड़े पटेल की हत्या की गई है। उसके सीने, मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। इन्हीं चोटों के चलते उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


मना करने पर भी गाली देता रहा तो हत्या कर दी
इस पर पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य व पूछताछ के आधार पर बड़े पटेल के भतीजे लिमचंद पटेल (20) को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में लिमचंद ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस को उसने बताया कि, बड़े पटेल 11 जून को खाना खाने के बाद रात करीब 10.30 बजे अपने घर में गाली-गलौज कर रहा था। इस पर उसको मना किया। बार-बार समझाया गया, इसके बाद भी बड़े पटेल नहीं मान रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात छिपाने के लिए शव को फेंका
आरोप है कि इस पर लिमचंद ने चाचा को लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। उसको इतना मारा कि बड़े की मौत हो गई। आरोपी लिमचंद ने वारदात को छिपाने के लिए चाचा के शव को बाइक पर बिठाया और गमछे से अपनी पीठ से बांधकर बस्ती से बाहर स्कूल के पीछे मैदान में फेंक दिया। इसके बाद उसके चेहरे और गले को भी पैरों से रौंदा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed