{"_id":"67e68d303a9b39639809a14f","slug":"naxalites-called-for-bijapur-bandh-on-april-4-78-naxalites-have-been-killed-in-2025-jagdalpur-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: नक्सलियों ने चार अप्रैल को बीजापुर बंद का किया आव्हान, 2025 में मारे गए हैं 78 नक्सली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: नक्सलियों ने चार अप्रैल को बीजापुर बंद का किया आव्हान, 2025 में मारे गए हैं 78 नक्सली
Fri, 28 Mar 2025 05:41 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 28 Mar 2025 05:41 PM IST
सार
जगदलपुर में नक्सलियों के पश्चिम बस्तर संभाग प्रवक्ता ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए 2025 में मारे गए नक्सलियों का जिक्र किया है। साथ ही 20 मार्च को मारे गए 26 नक्सलियों में से 24 को अपने साथी बताया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में नक्सलियों के पश्चिम बस्तर संभाग प्रवक्ता ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए 2025 में मारे गए नक्सलियों का जिक्र किया है। साथ ही 20 मार्च को मारे गए 26 नक्सलियों में से 24 को अपने साथी बताया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पश्चिम बस्तर संभाग प्रवक्ता मोहन ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए इस बात को स्वीकार किया कि 2025 में अलग अलग घटनाओं में हुए मुठभेड़ में अब तक करीब 78 नक्सली मारे गए है, साथ ही प्रवक्ता ने तेलगु भाषा मे प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि 4 अप्रैल को अलग अलग मुठभेड़ों के खिलाफ बीजापुर बंद का आव्हान भी किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 20 मार्च को पुलिस नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में पुलिस ने 26 नक्सलियों को मार गिराया था, साथ ही बड़ी संख्या में हथियार भी जब्त किया गया था, लेकिन नक्सलियों का कहना था कि मारे गए 26 नक्सलियों में 24 नक्सली हमारे साथी है, जिनका नाम व पदनाम के साथ ही लिस्ट जारी किया गया है, वही बन्देपारा, माड़, इंद्रावती, कांकेर, गंगालूर में हुए मुठभेड़ का भी लिस्ट में जिक्र किया गया है। इसके अलावा नक्सलियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया है कि पुलिस ने 40 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन