फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Muktanjali vehicle carrying dead body collided with truck 3 killed

Jagdalpur: एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, माता-पिता समेत तीन की मौत; बच्चे का शव लेकर घर जा रहे थे परिजन

Sat, 15 Jul 2023 05:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 05:55 PM IST
सार

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है। माकड़ी थाना क्षेत्र के हाड़िगाव और बड़गांव के बीच ट्रक के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Muktanjali vehicle carrying dead body collided with truck 3 killed
एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेकाज में शनिवार को एक बच्चे की मौत होने के बाद उसके शव को सरकारी शव वाहन में लेकर निकली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। माकड़ी थाना क्षेत्र के हाड़िगाव और बड़गांव के बीच ट्रक के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जहां एंबुलेंस चालक को गंभीर चोट आई है तो वहीं बच्चे के शव को लेकर जा रहे मां-पिता के साथ ही एक अन्य परिजन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है। वहीं मृतकों की जांच करने के साथ ही घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए माकड़ी थाना प्रभारी सोन सिंह सोरी ने बताया कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में आज सुबह एक बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद बच्चे के मां-पिता के द्वारा 1099 में फोन करके निशुल्क घर तक पहुंचाने वाले शव वाहन को फोन किया गया। 
विज्ञापन


जिसके बाद अस्पताल से बच्चे के शव को लेकर उसके मां पिता और एक अन्य रिश्तेदार जगदलपुर से निकले। जहां दोपहर 3.30 बजे के लगभग रायपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक व शव वाहन मुक्तांजली के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में वाहन चालक को गंभीर चोट आई, जबकि उसके मां-पिता और रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे थाना ले गई, जबकि घायल को अस्पताल और मृतकों के शव को पीएम भिजवाया। घटना में मृतक बच्चे के परिजनों की भी मौके पर मौत होने के कारण किसी का भी नाम नहीं मिल पाया है। वहीं परिजनों की तलाश के लिए पुलिस को भेजा गया है। परिजनों के आने के बाद ही नामों का खुलासा हो पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed