फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   missing young man found dead in indravati river in jagdalpur

सोशल मीडिया से पता चला भाई की मौत हो गई: दो दिन से लापता था, व्हॉट्सएप ग्रुप पर फोटो वायरल हुई तो पहुंचे परिजन

Wed, 03 May 2023 01:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 03 May 2023 01:28 PM IST
सार

कुछ लोग इंद्रावती नदी में नहाने के लिए गए थे। वहां पानी में शव तैरता देख उन्होंने फोटो ली और व्हॉट्सएप ग्रुप में शेयर कर दी। आसपास रहने वाले लोगों ने राधेश्याम को फोटो दिखाई तो उसने कपड़ों से अपने छोटे भाई घनश्याम की पहचान की। 

विज्ञापन
missing young man found dead in indravati river in jagdalpur
कोतवाली बस्तर, छत्तीसगढ़। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक का शव नदी से मिला है। युवक दो दिन पहले घर के सामने से ही लापता हो गया था। उसके शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बड़े भाई को मौत का पता चला। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला बस्तर कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लालबाग आमागुड़ा निवासी घनश्याम बाज 30 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे घर के सामने ही घूम रहा था। इसी बीच अचानक लापता हो गया। काफी समय तक घनश्याम नहीं दिखाई दिया तो उसकी पत्नी ने कुछ दूरी पर रहने वाले बड़े भाई राधेश्याम बाज को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। घनश्याम का पता नहीं चलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


दो मई मंगलवार को कुछ लोग इंद्रावती नदी में नहाने के लिए गए थे। वहां पानी में शव तैरता देख उन्होंने फोटो ली और व्हॉट्सएप ग्रुप में शेयर कर दी। आसपास रहने वाले लोगों ने राधेश्याम को फोटो दिखाई तो उसने कपड़ों से अपने छोटे भाई घनश्याम की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। राधेश्याम ने बताया कि घनश्याम के तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो बच्चे भी है। एक बेटा पांच साल का है और दूसरा तीन साल का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed