{"_id":"67dcf3ac51d64c659d09c4a0","slug":"minor-s-body-found-after-18-hours-had-gone-to-bath-with-friend-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: 18 घंटे के बाद मिला नाबालिक का शव, दोस्त के साथ नहाने गया था; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: 18 घंटे के बाद मिला नाबालिक का शव, दोस्त के साथ नहाने गया था; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Fri, 21 Mar 2025 10:35 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:35 AM IST
सार
जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव घाट में गुरुवार की दोपहर को नदी में नहाने के लिए गए 2 नाबालिगों में से 1 पानी में डूब गया।
विज्ञापन
18 घंटे के बाद मिला नाबालिग का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव घाट में गुरुवार की दोपहर को नदी में नहाने के लिए गए 2 नाबालिगों में से 1 पानी में डूब गया। 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने शव को खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को 2 नाबालिग महादेवघाट में नहाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान उनमें से एक लड़का गहरे पानी में चला गया, साथ दूसरे लड़के ने उसे डूबता हुआ देखा तो बचाने की कोशिश की। लेकिन वह भी उसे बचाने में कामयाब ना हो सका और खुद ही डूबने लगा। किसी तरह उसने अपने आप को बचाया और किनारे आया और आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। आसपास के लोगों को जैसे ही नाबालिग के डूबने की जानकारी मिली। लोगों की भीड़ लग गई, वहीं नाबालिग के परिजन भी घाट आ पहुंचे। कोतवाली पुलिस से लेकर नगर सेना के प्रभारी संतोष मार्बल भी अपने एसडीआरएफ टीम को लेकर महादेवघाट आ गए। जहां घटना के 18 घंटे के बाद नाबालिग का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन