{"_id":"64a8e69995193d5b13021c85","slug":"mentally-ill-youth-slit-his-own-throat-2023-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: धारदार चाकू से अपने गले पर एक नहीं तीन बार किए वार, भाई के घर पर हुआ लहूलुहान; मेकाज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: धारदार चाकू से अपने गले पर एक नहीं तीन बार किए वार, भाई के घर पर हुआ लहूलुहान; मेकाज में भर्ती
Sat, 08 Jul 2023 10:02 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:02 AM IST
सार
बस्तर में रहने वाले एक शख्स ने अपने भाई के सरकारी आवास पर खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद इलाज के लिए मेकाज में भर्ती किया।
विज्ञापन
मेकाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर में रहने वाले अपने भाई के घर आए युवक ने बीती रात अपना गला को खुद ही काट लिया। जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। मामले के बारे में परिजनों ने बताया कि कोंडागांव में रहने वाला 29 साल का पारस दो दिन पहले अपने भाई के सरकारी आवास पर रहने के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन
बीती रात अचानक से उसने धारदार चाकू से अपने गले पर खुद ही 2 से 3 बार वार करते हुए लहूलुहान हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी आवाज को सुनने के बाद उसे घर से उठाकर पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने यह भी बताया कि युवक शराब का आदि होने के साथ ही विगत कई दिनों से मानसिक रूप से तनावग्रस्त भी चल रहा था। जिसके चलते लगातार उसका उपचार भी चल रहा था। लेकिन युवक के इस तरह से घटना को अंजाम देने के बाद परिजनों ने पारस के परिजनों को फोन पर सूचना दी। फिलहाल, अभी युवक की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन