{"_id":"6790d94c53afbc2c810d1280","slug":"kotwar-son-fraudulently-acquired-seven-acres-of-land-in-his-name-police-investigating-case-in-jagdalpur-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: कोटवार के बेटे ने धोखाधड़ी कर अपने नाम की सात एकड़ जमीन, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: कोटवार के बेटे ने धोखाधड़ी कर अपने नाम की सात एकड़ जमीन, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Wed, 22 Jan 2025 05:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 22 Jan 2025 05:11 PM IST
सार
जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पखनाकोंगेरा में रहने वाले कोटवार के बेटे ने अपने ही पिता के 7 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम करते हुए उत्तर पुस्तिका भी तैयार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पखनाकोंगेरा में रहने वाले कोटवार के बेटे ने अपने ही पिता के 7 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम करते हुए उत्तर पुस्तिका भी तैयार कर लिया, जिसकी जानकारी लगने के बाद पिता ने हुए विवाद में दादा की ओर से पैरवी कर रहे पोते को आरोपी ने गले और गाल में दांतो से काट लिया, जिसके बाद मामले की शिकायत भानपुरी थाना में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पखनाकोंगेरा निवासी मानसाय नाग वर्ष 1979 से कोटवार पद पर कार्य कर रहा था, मानसाय के मंझले बेटे दलू राम नाग ने अपने पिता के पद में अपना नाम दर्ज कराने के साथ ही लगभग 7 एकड़ भूमि को भी अपने नाम पर राजस्व अभिलेख पर दर्ज कराकर ऋण पुस्तिका बना लिया, इसके साथ ही पूरे जमीन में अकेले ही कमाने और खाने की बात को लेकर आये दिन लड़ाई झगड़ा कर रहा था, मानसाय नाग अपने पोते लोकेश के साथ कुछ काम से बाहर गया था, शाम 7 बजे वापस आने पर मंझले बेटे दलू राम को मानसाय ने कहा कि पुरी जमीन को अकेले अपने नाम पर करने से अन्य दो बेटे रूपचंद, कपूरचंद क्या करेंगे। जिस पर पोता लोकेश भी अपने दादा की ओर से बोलने पर दलू राम ने लोकेश को गाली गलौच करते हुए लोकेश को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करते हुए दाहिने गाल एवं गला में दांत से काट दिया है। जिससे लोकेश के दाहिने गाल, गला पर गंभीर चोट आई, जहाँ दादा मानसाय ने मामले की रिपोर्ट भानपुरी थाना में दर्ज कराया, जहाँ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन