Jagdalpur: सरकारी कॉलोनियों में पानी सप्लाई से निकल रहे हैं जोख कीड़े, लोगों ने की पार्षद से शिकायत
शहर के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड नंबर 32 अवंतिका कॉलोनी शासकीय क्वार्टर ने विगत कई दिनों से नलों से दोनों पहर पानी आने के दौरान कीड़ा निकल रहा है, जिसके कारण निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विस्तार
जगदलपुर में शहर के अवंतिका कॉलोनी शासकीय क्वार्टर में रहने वाले निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका कारण बताया जा रहा है कि घरों में लगे नल में इन दिनों कीड़ा आ रहा है जिसके कारण निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कीड़ों से परेशान निवासियों ने वार्ड पार्षद से भी शिकायत की है।
बता दें कि शहर के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड नंबर 32 अवंतिका कॉलोनी शासकीय क्वार्टर ने विगत कई दिनों से नलों से दोनों पहर पानी आने के दौरान कीड़ा निकल रहा है, जिसके कारण निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इस मामले को लेकर वार्ड के निवासियों के द्वारा वार्ड पार्षद को भी शिकायत करने के साथ ही बोतलों में उन कीड़ों को भरकर पार्षद के घर भी पहुंचे। वार्ड पार्षद का कहना है कि मामले की जानकारी पीएचई विभाग में देने की बात कही गई है।
यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी शासकीय क्वार्टर के अलग-अलग लाइन में रहने वाले निवासी भी इसकी शिकायत कर चुके हैं। जिसमे बताया गया है कि समय समय पर इन कीड़ों का निकलना जारी रहता है, जिसके कारण कई बार घर में मौजूद बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग भी बीमार होते रहते हैं। फिलहाल सभी निवासी सुबह उन्हें अपने कार्य स्थल जाने की जल्दी रहती है इसलिए वे पीएचई विभाग में हर बार इसकी जानकारी के साथ ही शिकायत नहीं कर पा रहे है। लेकिन इसकी जानकारी पीएचई विभाग को पहले भी दी जा चुकी है।