फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Information given about Ayushman card

आयुष्मान कार्ड की दी गई जानकारी: मेकाज में डीन और अधीक्षक ने हितग्राहियों को बांटा आयुष्मान कार्ड

Sat, 23 Sep 2023 02:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Sep 2023 02:49 PM IST
सार

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार से पांच लाख तक पंजीकृत चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार सुविधा प्रदान किया जाता है। 

विज्ञापन
Information given about Ayushman card
आयुष्मान कार्ड की दी गई जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की पांचवी वर्षगांठ और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरापाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योजना का प्रचार प्रसार किया जाना है इस अवसर पर मेकाज डीन डॉक्टर यू एस पैकरा के साथ ही अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू, सीएमओ डॉक्टर वी के चतुर्वेदी, डॉक्टर सी मैत्री उपस्थित थे, उनके द्वारा इस आयोजन के दौरान हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी दिया गया, मरीजों के साथ ही आमजनों को योजना की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार से पांच लाख तक पंजीकृत चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार सुविधा प्रदान किया जाता है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत गंभीर बीमारियों हेतु 25 लाख तक निःशुल्क इलाज प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों को अस्पतालों, बीमा फर्मों और नागरिकों को आवश्यकता पड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुँचने में मदद करने हेतु डिजिटल स्वास्थ्य आईडी प्रदान करना है, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत लाखो लोगों का हेल्थ कार्ड बनाया जा चुका हैं।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपील की है कि ऐसे एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्डधारी परिवार जिन्होने अपना आयुष्मान कार्ड (ई-कार्ड) नहीं बनवाया है, अतिशीघ्र अपना व अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड (ई-कार्ड) बनवायें। जिससे कि उन परिवार अथवा परिवार के सदस्यों को अपने राशनकार्ड के अनुसार स्वास्थ्य सहायता की पात्रता की जानकारी भली भांति हो सके एवं आपात स्थिति में परिवार या सदस्य, स्वयं आसानी से निर्णय ले सकें कि उन्हें किस श्रेणी के पंजीकृत अस्पताल (शासकीय / निजी) में इलाज प्राप्त करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed