{"_id":"6808d8aa11e6149bed099b26","slug":"high-speed-tractor-could-not-be-controlled-at-the-turn-water-tank-overturned-young-man-died-in-jagdalpur-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: मोड़ पर कंट्रोल नहीं कर पाया तेज रफ्तार ट्रैक्टर, पानी से भरी टंकी पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: मोड़ पर कंट्रोल नहीं कर पाया तेज रफ्तार ट्रैक्टर, पानी से भरी टंकी पलटी, युवक की मौत
Wed, 23 Apr 2025 06:15 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 23 Apr 2025 06:15 PM IST
सार
जगदलपुर में नगरनार थाना क्षेत्र के करणपुर मोड़ में बुधवार को दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया, इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में नगरनार थाना क्षेत्र के करणपुर मोड़ में बुधवार को दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया, इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही नगरनार पुलिस के साथ ही नगर सेना की एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर आ पहुँची, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया, जहाँ शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय खगपति ट्रैक्टर में पानी से भरी टंकी को लेकर आ रहा था की करणपुर सीआरपीएफ कैम्प के आगे मोड़ में अचानक से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कि खगपति के गिरते ही पानी का टंकी उसके ऊपर जा गिरा, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही नगरसेना की एसडीआरएफ टीम को भेजा गया, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया, वही घटना के तत्काल बाद ही परिजनो से लेकर पुलिस टीम भी आ पहुँची थी।
विज्ञापन