{"_id":"6499b01fce180739510f0a20","slug":"health-minister-ts-singhdev-did-bhumi-pujan-of-50-bed-critical-care-health-block-in-jagdalpur-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jadgalpur: TS सिंहदेव ने किया 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन, स्वास्थ्य केंद्र का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jadgalpur: TS सिंहदेव ने किया 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन, स्वास्थ्य केंद्र का लिया जायजा
Mon, 26 Jun 2023 09:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 26 Jun 2023 09:12 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री ने डिमरापाल अस्पताल परिसर में 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया तो वहीं सिंघनपुर रीपा और लोहांडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को डिमरापाल अस्पताल परिसर में 23 करोड़ 75 लाख की लागत से बन रहे 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 35 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर और 30 लाख की लागत से खाद्य एवं औषधि प्रशासन का संभागीय कार्यालय का निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
विज्ञापन
इस मौके पर बस्तर सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम तोकापाल ऋतुराज बिसेन सहित अस्पताल प्रबंधन डॉक्टर अनुरूप साहू के अन्य डॉक्टर, अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने तोकापाल जनपद के सिंघनपुर में संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क की गतिविधियों का अवलोकन किया। रीपा में कार्यरत महिला समूह के सदस्यों से भी आर्थिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने रीपा में प्रीमियम बेकरी इकाई के महिला समूह द्वारा बनाए बिस्किट को खरीद कर महिला समूह को प्रोत्साहित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने लोहंडीगुड़ा के सीएससी का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता और ओपीडी का भी जायजा लिया।
विज्ञापन