{"_id":"67e262c25e8fc3b4ca0f338b","slug":"hardware-trader-who-went-to-raipur-to-get-his-uncle-treated-was-kidnapped-brought-home-and-robbed-all-arrested-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: चाचा का इलाज कराने रायपुर गए हार्डवेयर व्यापारी का अपहरण, घर लाकर की लूट, सभी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: चाचा का इलाज कराने रायपुर गए हार्डवेयर व्यापारी का अपहरण, घर लाकर की लूट, सभी गिरफ्तार
Tue, 25 Mar 2025 02:40 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:40 PM IST
सार
कोंडागाँव जिले के बह्मनी में रहने वाले हार्डवेयर व्यापारी को उसी गाँव का रहने वाला आरोपी ने अपने आप को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए उसे रायपुर से लेकर गांव आये, जहाँ उसके घर और दुकान में रखे 4 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागाँव जिले के बह्मनी में रहने वाले हार्डवेयर व्यापारी को उसी गाँव का रहने वाला आरोपी ने अपने आप को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए उसे रायपुर से लेकर गांव आये, जहाँ उसके घर और दुकान में रखे 4 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए, जहाँ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया गया, जहाँ पुलिस ने आखिरकार 5 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते हुए कोंडागाँव पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 23 मार्च को प्रार्थिया तुलेश्वरी मानिकपुरी पति अजय मानिकपुरी 32 वर्ष निवासी बम्हनी ने थाना कोण्डागांव में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मार्च की दोपहर लगभग 2.30 बजे एक इनोवा कार में चार व्यक्ति उसके दुकान आए और उसके पति अजय मानिकपुरी को अपने कब्जे मे रखे होने की बात कहते हुए जबरदस्ती उसके घर व दुकान में जबरन घुसकर घर के आलमारी में रखे पांच लाख रूपये नगदी, गल्ले में रखे रकम को और घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के डीव्हीआर को निकालने के साथ ही घर मे काम कर रहे पुष्कर ठाकुर के मोबाईल को लूटकर फरार हो गए, कोंडागाँव पुलिस ने मामले में टीम गठित किया गया, पुलिस ने घटना में उपयोग की गई इनोवा कार के लोकेशन का पता लगाया जो रायपुर में होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
रायपुर पहुँची कोंडागाँव पुलिस ने जब इनोवा कार की चालक एवं मालिक को हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ किया गया तो पता चला कि लेखराम सिन्हा के कहने पर उसके साथ मिलकर रूपये के लालच में उसके साथ कोंडागाँव के बह्मनी में जाकर घटना को अंजाम दिया गया, इस मामले से जुड़े लेखराम सिन्हा के साथ ही प्रभदीप सिंह, प्रियांक शर्मा से भी पूछताछ किया गया, लेखराम सिन्हा ने बताया कि ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल ने बताया कि हार्डवेयर व्यापारी अजय मानिकपुरी के घर में बहुत पैसा है यदि उसके घर में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर रेड कार्यवाही करते है तो बहुत पैसा मिलने की बात बताई, सभी आरोपी लालच में आकर लेखराम सिन्हा के साथ मिलकर अजय मानिकपुरी के घर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूटने का प्लान बनाया, साजेन्द्र बघेल लगातार अजय मानिकपुरी का लोकेशन बता रहा था,15 मार्च की शाम के समय साजेन्द बघेल के कहने पर लेखराम सिन्हा, प्रियांक शर्मा और प्रभदीप सिंह के साथ बम्हनी आए हुए थे, पंरतु अजय मानिकपुरी घर पर नही था, जिसके कारण उस दिन उनका प्लान सफल नही हो पाया था जिसके बाद 19 मार्च को साजेन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी अपने चाचा का इलाज कराने के लिए रायपुर गया हुआ।
विज्ञापन
लेखराम सिन्हा और उसके साथियों के द्वारा प्लान के तहत अजय मानिकपुरी को रायपुर से उठाकर कोंडागाँव के बम्हनी लाये, जहाँ अजय मानिकपुरी के घर में लूट की घटना को फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर अंजाम दिया गया, घटना के पांचो आरोपीगणो को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनके पास से लूट की रकम 4 लाख 38 हजार रूपये, एक नग इनोवा कार किमत लगभग 20 लाख, एक नग XUV 300 कार रकम लगभग 10 लगभग, 9 नग मोबाईल लगभग 3 लाख रूपये कुल 37 लाख 38 हजार रूपये जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी के नाम
1. सुरेन्द्र कुमार कुर्रे 29 वर्ष निवासी मराकोना थाना सरगांव जिला मुगेली,
2. लेखराम सिन्हा 39 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट बजन पुरी थाना कोरर जिला कांकेर,
3. प्रभदीप सिंह 30 वर्ष निवासी बिरगांव गाजीनगर वार्ड नम्बर 28 थाना उरला रायपुर
4. प्रियांक शर्मा 22 वर्ष निवासी हिमालियन हाईटस एल.आई जी ब्लाक नं० 2 रुम नं 60 थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर
5. साजेन्द्र बघेल 29 वर्ष ग्राम बम्हनी नयापारा थाना कोण्डागांव शामिल थे।