फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Group of devotees returned from Ayodhya railway station became Rammay in Jagdalpur

Jagdalpur: अयोध्या से लौटा श्रद्धालुओं का जत्था, राममय हुआ रेलवे स्टेशन, प्रत्याशी महेश कश्यप ने किया स्वागत

Mon, 11 Mar 2024 02:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 02:51 PM IST
सार

पांच दिन पहले जगदलपुर करीब 1100 से अधिक रामभक्तों के जत्थे को लेकर ट्रेन अयोध्या रवाना हुई थी। आस्था स्पेशल ट्रेन सोमवार सुबह वापस लौटी। इस मौके पर एक बार फिर जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर माहौल भक्तिमय नजर आया।

विज्ञापन
Group of devotees returned from Ayodhya railway station became Rammay in Jagdalpur
अयोध्या से लौटा जत्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिन पहले जगदलपुर करीब 1100 से अधिक रामभक्तों के जत्थे को लेकर ट्रेन अयोध्या रवाना हुई थी। आस्था स्पेशल ट्रेन सोमवार सुबह वापस लौटी। इस मौके पर एक बार फिर जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर माहौल भक्तिमय नजर आया। प्लेटफार्म पर ढोल-नगाड़े बज रहे थे, ट्रेन से उतरने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्टेशन पर मौजूद लोग भी जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। रामभक्तों का यह जत्था जिस उत्साह के साथ भजन कीर्तन करते और नाचते-गाते ट्रेन से रवाना हुआ था, उसी अंदाज में उनकी वापसी हुई। स्टेशन पर कई श्रद्धालु ढोल-नगाड़े की धुन पर नाचते नजर आए। उनके चेहरों पर रामलला के अलौकिक दर्शन का आनंद साफ झलक रहा था। जगदलपुर रेल्वे स्टेशन में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने सभी श्रद्धालुओं का ढोल बजाकर व पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


यात्रियों ने सुनाए अनुभव

इस मौके पर अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी अयोध्या यात्रा के अनुभव भी साझा किए। रामलला की मनोहारी मूरत और राम मंदिर की दिव्यता और अयोध्या नगरी की भव्यता के किस्से उन्होंने लोगों को बताए। तमाम श्रद्धालुओं का यही कहना था कि रामलला के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अब जाकर यह शुभ अवसर आया कि अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला विराजित हुए और हमें उनके दर्शन का पुण्यलाभ मिला।

विज्ञापन


यात्रियों ने भाजपा प्रत्याशी का व्यक्त किया आभार

आयोध्या दर्शन के पश्चात वापस जगदलपुर लौटे सुकमा के श्रद्धालुओं की टोली ने रामलला के दर्शन करने हेतु भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप द्वारा किये गए सहयोग हेतु उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि भगवान राम के दर्शन करके हम सभी धन्य हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपको बता दे कि छह मार्च को अयोध्या हेतु जगदलपुर से रवाना हो रही ट्रेन में सैकड़ो सुकमा के दर्शनार्थी विलंब के कारण छूट गए थे, जिन्हें भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप व अन्य भाजपा नेता सुरेश गुप्ता व संजय पांडे की मदद से उन्हें अन्य स्टेशन तक पहुंचाकर वापस सकुशल आयोध्या की ओर रवाना किया गया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed