फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   girl suspicious death who came to visit sister-in-law's house in Sukma

Chhattisgarh: दीदी-जीजा के घर घूमने आई युवती की संदिग्ध मौत, रात में बेहोश मिली पर नहीं ले गए अस्पताल

Sun, 11 Jun 2023 08:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jun 2023 08:06 PM IST
सार

युवती के पिता ने बताया कि आठ बेटी और एक बेटे में मृतिका 6वें नंबर की थी। उसने 10वीं तक की पढ़ने के बाद स्कूल छोड़ दिया था। घर के ही काम में व्यस्त रहती थी, लेकिन अपनी बहन के घर जाने के बाद अचानक से उसकी मौत की खबर आई। 

विज्ञापन
girl suspicious death who came to visit sister-in-law's house in Sukma
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवती अपने दीदी और जीजा के घर घूमने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि देर रात युवती अचानक बेहोश हो गई, लेकिन उसे अस्पताल लेकर नहीं गए। रविवार दोपहर युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। संदिग्ध मौत लगने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, सुकमा जिले के पटनम पारा में रहने वाले बुधराम पोटला की बेटी ममरीता लोहड़ीगुड़ा के ग्राम छोटे परोंदा में अपने जीजा भोला बघेल के घर नौ जून को घूमने के लिए आई हुई थी। जीजा के अनुसार 10 जून की रात्रि युवती शौच के लिए बाथरूम गई। काफी देर तक भी जब वापस नहीं आई तो दीदी-जीजा देखने के लिए गए। युवती जमीन पर गिरी थी। इसके बाद भी उसे अस्पताल ना ले जाकर घर पर ही रखा गया। रविवार को उसे उपचार के लिए एंबुलेंस से मेकाज लाया जा रहा था, पर रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं युवती के पिता ने बताया कि आठ बेटी और एक बेटे में मृतिका 6वें नंबर की थी। उसने 10वीं तक की पढ़ने के बाद स्कूल छोड़ दिया था। घर के ही काम में व्यस्त रहती थी, लेकिन अपनी बहन के घर जाने के बाद अचानक से उसकी मौत की खबर आई। उसके बाद पिता से लेकर परिवार के अन्य लोग घटना की जानकारी लगते ही जगदलपुर पहुंचे। शव के पोस्टमार्ट के बाद अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed