फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Girl dies after coming under high tension line in Jagdalpur

Jagdalpur: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती की मौत एक घायल, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

Wed, 15 May 2024 03:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 15 May 2024 03:23 PM IST
सार

जगदलपुर शहर के हाता ग्राउंड के पास निर्माणाधीन मकान में अचानक काम करने के दौरान हाई टेंशन वायर की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवती घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Girl dies after coming under high tension line in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जगदलपुर शहर के हाता ग्राउंड के पास निर्माणाधीन मकान में अचानक काम करने के दौरान हाई टेंशन वायर की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवती घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल का उपचार जारी है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि नियानार लोहरापारा निवासी दयामणि बघेल 19 वर्ष अपने कुछ साथियों के साथ शहर के हाता ग्राउंड के पास बन रहे एक 3 मंजिला निर्माणाधीन मकान में रोजाना की तरह काम कर रही थी। बुधवार की दोपहर को काम करने के दौरान जैसे ही दयामणि ने हाथ में पकड़े रॉड को ऊपर उठाया, निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गये हाई टेंशन वायर से जा टकराया। 

विज्ञापन

 

इस हादसे में जहाँ दयामणि की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक अन्य साथी रोमा घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया, घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों के साथ ही मकान मालिक भी मौके पर आ पहुँचा, शव को पीएम के लिए भिनवाया गया, वही घायल का इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed