फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Fraud of Rs 1.81 lakh in the name of jal nal scheme from food grains department female employee in Jagdalpur

Jagdalpur: जल-नल योजना के नाम पर ठगी, खाद्यान्न विभाग की महिला कर्मचारी के खाते से निकाले 1.81 लाख रुपये

Sun, 11 Jun 2023 07:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jun 2023 07:00 PM IST
सार

युवती को कॉल आया कि गांव में नल जल योजना के तहत मजदूर आकर काम करेगे। उनके रहने के साथ ही खाने की व्यवस्था करनी है। इसके लिए ठेकेदार आपके खाते में पैसे भेजेगा। आप का खाता नंबर चाहिए।

विज्ञापन
Fraud of Rs 1.81 lakh in the name of jal nal scheme from food grains department female employee in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में खाद्यान्न विभाग में काम करने वाली एक युवती को शातिर बदमाशों ने ठग लिया। नल जल योजना के तहत मजदूरों के लिए इंतजाम करने और उसके खाते में रुपये भेजने की बात कही। फिर लिंक भेजकर जानकारी देने के लिए कहा। उस पर क्लिक करते ही युवती के खाते से 1.81 लाख रुपये निकल गए। ठगी का पता चलने पर युवती थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, पखनार पाइकापारा में रहने वाली कुमारी चुगती ठाकुर खाद्यान्न विभाग में काम करती है और गांव में ही पदस्थ है। 26  मई को युवती को कॉल आया कि गांव में नल जल योजना के तहत मजदूर आकर काम करेगे। उनके रहने के साथ ही खाने की व्यवस्था करनी है। इसके लिए ठेकेदार आपके खाते में पैसे भेजेगा। आप का खाता नंबर चाहिए। युवती ने ठग के बताए अनुसार, अपने खाते में जमा पैसे की जानकारी दे दी। 
विज्ञापन


ठगों ने युवती को एक लिंक भी शेयर किया, जिसमें उसे 99 हजार भेजे जाने का एक डिटेल दिखाई दिया। युवती को ठगों ने बताया की जिस नंबर से आप को जानकारी भेजी गई है, उसी से पैसे भेजे जाएंगे। उसकी जानकारी गांव के सचिव को भेजी जाएगी। युवती ने लिंक पर क्लिक करते हुए प्रोसेस किया। इसके बाद युवती के खाते से तीन बार में रुपये निकल गए। युवती ने ठगी की जानकारी सचिव को दी तो पता चला कि उसे भी इसी तरह का कॉल आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed