{"_id":"6485cc888296e3c9cf073c3a","slug":"fraud-of-rs-1-81-lakh-in-the-name-of-jal-nal-scheme-from-food-grains-department-female-employee-in-jagdalpur-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: जल-नल योजना के नाम पर ठगी, खाद्यान्न विभाग की महिला कर्मचारी के खाते से निकाले 1.81 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: जल-नल योजना के नाम पर ठगी, खाद्यान्न विभाग की महिला कर्मचारी के खाते से निकाले 1.81 लाख रुपये
Sun, 11 Jun 2023 07:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:00 PM IST
सार
युवती को कॉल आया कि गांव में नल जल योजना के तहत मजदूर आकर काम करेगे। उनके रहने के साथ ही खाने की व्यवस्था करनी है। इसके लिए ठेकेदार आपके खाते में पैसे भेजेगा। आप का खाता नंबर चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में खाद्यान्न विभाग में काम करने वाली एक युवती को शातिर बदमाशों ने ठग लिया। नल जल योजना के तहत मजदूरों के लिए इंतजाम करने और उसके खाते में रुपये भेजने की बात कही। फिर लिंक भेजकर जानकारी देने के लिए कहा। उस पर क्लिक करते ही युवती के खाते से 1.81 लाख रुपये निकल गए। ठगी का पता चलने पर युवती थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि, पखनार पाइकापारा में रहने वाली कुमारी चुगती ठाकुर खाद्यान्न विभाग में काम करती है और गांव में ही पदस्थ है। 26 मई को युवती को कॉल आया कि गांव में नल जल योजना के तहत मजदूर आकर काम करेगे। उनके रहने के साथ ही खाने की व्यवस्था करनी है। इसके लिए ठेकेदार आपके खाते में पैसे भेजेगा। आप का खाता नंबर चाहिए। युवती ने ठग के बताए अनुसार, अपने खाते में जमा पैसे की जानकारी दे दी।
विज्ञापन
ठगों ने युवती को एक लिंक भी शेयर किया, जिसमें उसे 99 हजार भेजे जाने का एक डिटेल दिखाई दिया। युवती को ठगों ने बताया की जिस नंबर से आप को जानकारी भेजी गई है, उसी से पैसे भेजे जाएंगे। उसकी जानकारी गांव के सचिव को भेजी जाएगी। युवती ने लिंक पर क्लिक करते हुए प्रोसेस किया। इसके बाद युवती के खाते से तीन बार में रुपये निकल गए। युवती ने ठगी की जानकारी सचिव को दी तो पता चला कि उसे भी इसी तरह का कॉल आया था।
विज्ञापन